Home पाली किसानो को 1417 हैक्टेयर में ड्रीप व फव्वारा संयन्त्र पर मिलेगा अनुदान

किसानो को 1417 हैक्टेयर में ड्रीप व फव्वारा संयन्त्र पर मिलेगा अनुदान

15 अगस्त तक ऑनलाईन होगे आवेदन

पाली, 10 अगस्त। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ड्रिप संयंत्र एवं मिनी फव्वारा संयन्त्र लगवाने पर लघु एवं सीमान्त किसानों को 70 प्रतिशत तथा अन्य किसानो को 50 प्रतिशत अनुदान देय होगा। किसानों को 1417 हैक्टेयर में ड्रीप व फव्वारा संयंत्र पर अनुदान मिलेगा। योजना में 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
उद्यान विभाग सहायक निदेशक रामावतार ने बताया कि इस योजना में फव्वारा संयंत्र क्रय करने पर लघु व सीमान्त को 60 प्रतिशत तथा अन्य किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान देय है। किसान स्वंय या निकटतम ई-मित्र के माध्यम से राज किसान पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकेगें। योजना में आवेदन करने की अन्तिम दिनांक 15 अगस्त 2021 है। योजना का लाभ “पहले आओ पहले पाओ“ के आधार पर मिल सकेगा। किसान को ये दस्तावेज लगाने होगे :- योजना के लिए आवेदन करने वाले किसानों को जमाबंदी नकल नक्शा ट्रेस संयंत्र का कोटेशन लघु, सीमांत कृषक श्रेणी प्रमाण पत्र मिटटी पानी की जांच रिपोर्ट, बिजली का बिल आधार व जन आधार कार्ड की प्रति लगानी होगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!