Home | cooperative | राज्य | सेवानिवृत्त प्रबंधक श्री विश्नोई का योगदान भूल नहीं सकते पैक्स कर्मी

सेवानिवृत्त प्रबंधक श्री विश्नोई का योगदान भूल नहीं सकते पैक्स कर्मी

WhatsApp Image 2021 08 01 at 19.39.59 225x300जालोर 1 अगस्त 2021। केन्द्रीय सहकारी बैक जालोर के प्रबंधक मंगलाराम विश्नोई के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में रविवार को विदाई सह-सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । समारोह में राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई जालोर के पूर्व जिला अध्यक्ष भागचंद विश्नोई ने सेवानिवृत्त हुए प्रबन्धक मंगलाराम विश्नोई को साफा पहनाकर भावभीनी विदाई देते हुए, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विश्नोई कहा कि सेवानिवृत्त प्रबंधक मंगलाराम विश्नोई ने अपने कार्यकाल में पूरी लगन व मेहनत के साथ काम करते हुए बैक और सहकारी समितिया को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।
ऐसे प्रबंधक के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी का हिस्सा होता है। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रबंधक श्री विश्नोई के स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करते हुए विदाई दी। इस दौरान राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ जिला इकाई जालोर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल विश्नोई सहित सांचौर, चितलवाना, अरणाय, धुम्बड़िया शाखाओं के पैक्स कर्मियों ने भी सेवानिवृत्त प्रबंधक श्री विश्नोई को माला एव साफा पहनाकर बहुमान किया ।
सेवानिवृत्त कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारी बैक अरणाय शाखा के शाखा प्रबन्धक नवीन सक्सेना, ऋण पर्यवेक्षक तेजाराम देवासी, सहायक कर्मचारी पूनमाराम विश्नोई, चौरा व्यवस्थापक आसूराम विश्नोई, दूठवा व्यवस्थापक भोमाराम विश्नोई, चितलवाना शाखा के ऋण पर्यवेक्षक हनुमानसिह जाट एवं पैक्स कर्मियों सहित बैंक कर्मी भी मौजूद थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!