Home | cooperative | राज्य | अधिकारियों ने मिड-डे-मील कार्यक्रम के तहत किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

अधिकारियों ने मिड-डे-मील कार्यक्रम के तहत किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं व प्रपत्रों का अवलोकन कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

जालोर 25 फरवरी। आयुक्तालय मिड-डे-मील के निर्देशानुसार जिले में प्रशासनिक एवं शिक्षाधिकारियों ने विद्यालयों में  कोम्बो पैक एवं खाद्यान्न व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल ने गुरूवार को जालोर शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहरी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आहोर रोड़ जालोर का औचक निरीक्षण कर मिड-डे-मील कार्यक्रम के तहत कोम्बो पैक एवं खाद्यान्न का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने मिड-डे-मील की सूचनाओं के संबंध में भरे जाने वाले प्रपत्रों तथा संधारित रिकॉर्ड का भी अवलोकन कर उपस्थित अधिकारियों-कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान व पोषाहार प्रभारी व निजी सहायक सीपी शर्मा उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!