Home | cooperative | जोधपुर | 9 पंचायतों में नई जीएसएस को मिली मंजूरी

9 पंचायतों में नई जीएसएस को मिली मंजूरी

  • जालोर जिले मे 5 और बाड़मेर जिले में बनेगी 4 नई जीएसएस, स्वीकृति जारी
sahkar bhawan 5427791 835x547 m
File Photo – Nehru Sahkar Bhavan

जोधपुर । डिजिटल डेस्क I 5 जनवरी I जालोर जिले मे पांच और बाड़मेर जिले मे चार नई ग्राम सेवा सहकारी समिति (पैक्स) के गठन की स्वीकृति कार्यालय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान, जयपुर ने जारी की है। जारी आदेशानुसार, बाड़मेर जिले की धौरीमन्ना पंचायत समिति की कोठाला, चौहटन की जैसार, सिवाना की भीमगोड़ा, और खाखरलाई ग्राम पंचायत पर वही, जालोर जिले मे चितलवाना पंचायत समिति की केसूरी बागोड़ा की राह, सांचौर की जेलातरा, सायला की बालवाड़ा, जसवतंपुरा की मण्डोली ग्राम पंचायत में ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन होगा । गौरतलब है कि नई ग्राम सेवा सहकारी समिति (पैक्स) के गठन से किसानों को उनकी ग्राम पंचायत में ही ऋण सुविधा, खाद बीज, ई-मित्र की सुविधा जैसी अन्य सुविधाएं मिलेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!