Home | cooperative | जयपुर | 13 सहकारी समिति (जीएसएस) में बनेगे नवीन गोदाम

13 सहकारी समिति (जीएसएस) में बनेगे नवीन गोदाम

02 574 300x227
New godowns to be built in 13 Cooperative Society (GSS)

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 18 अगस्त I प्रदेश में बजट घोषणा के बिन्दु 149 के अंतर्गत 100 गोदाम विहिन सहकारी समितियों में गोदाम व कार्यालय का निर्माण करवाया जाने के क्रम में पांच जिलों की 13 ग्राम सेवा सहकारी समिति में 100 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम (100 metric ton capacity warehouse) स्वीकृत किए हैं। जिसमें राजसमन्द जिले में वैजनाथ महादेव – सिषारमा, मदारिया, पाखण्ड, सारोठ ग्राम सेवा सहकारी समिति, जबकि बीकानेर जिले में 5 की पूली, मकेरी, दुलचासर, केला, वही उदयपुर जिले में चाट्याखेड़ी, सामोली, बड़गांव, और जयपुर जिले में तलवा व बाड़मेर जिले में बारासण ग्राम सेवा सहकारी समिति में 100 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम स्वीकृत आदेश जारी किए गए हैं । जारी किए गए आदेश के अनुसार हर गोदाम निर्माण के लिए 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता (Financial assistance of Rs 12 lakh) उपलब्ध करवाई जाएगी। जो शत-प्रतिशत अनुदान के रूप में होगी। सहकारिता रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल का कहना हैं कि सहकारी समिति को 4 माह की समय अवधि (time period of 4 months) में गोदाम निर्माण का कार्य पूरा करना होगा। ग्राम सेवा सहकारी समिति इस अनुदान से गोदाम निर्माण के साथ कार्यालय भवन का निर्माण भी करवाएगा। इसके बाद भी यदि अनुदान में से मिली राशि शेष् रहती है तो उससे समिति परिसर की चारदीवारी का निर्माण करवाया जा सकेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!