Home राष्ट्रीय पूरे देश के बैंकों में आज से दो हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे

पूरे देश के बैंकों में आज से दो हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे

File Photo

नई दिल्ली I 23 मई I पूरे देश के बैंकों में दो हजार रुपये के नोट बदलने का काम आज से शुरू हो रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कल जारी निर्देश में सभी बैंकों से बदले जाने वाले दो हजार रुपये के नोटों का दैनिक आधार पर हिसाब-किताब को रखने के लिए कहा है। साथ ही दो हजार रुपये के नोटों के रूप में बैंकों में जमा की गई रकम का भी हिसाब रखा जाएगा। रिजर्व बैंक ने कहा है कि देशभर में बैंकों के काउंटर पर दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए आम लोगों को सामान्य तरीके से सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे पहले 19 मई को रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की थी। दो हजार रुपये के नोटों को 2016 में केंद्र सरकार की ओर नोटबंदी की घोषणा के बाद जारी किया गया था।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!