Home | cooperative | राज्य | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार ने किया फसल नुकसान का निरीक्षण

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार ने किया फसल नुकसान का निरीक्षण

123085 HomePage fed557e6 05e6 42ae b912 e98614300405

जालोर 20 सितम्बर। भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली से आए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. पी. के. साहा ने कृषि अधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर जालोर जिले में पूर्व में सूखे तथा अभी हाल की असामयिक वर्षा से खरीफ फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया।
कृषि जालोर के अतिरिक्त निदेशक डॉ.आर.बी.सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. पी.के.साहा ने जालोर जिले में आहोर क्षेत्र के साथ जालोर, सायला, भीनमाल व जसवंतपुरा तहसील क्षेत्र में भी फसल निरीक्षण कर नुकसान एवं फसल स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों से चर्चा कर जालोर कृषि खंड में फसल बुआई, सूखे से नुकसान एव विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। 
उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे बीमित फसल में नुकसान की सूचना नुकसान  के तुरंत 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर देवें। किसान क्रॉप इंश्योरेंस एप पर भी सूचना दर्ज कर सकते है। इस दौरान सायला के सहायक कृषि अधिकारी अर्जुनसिंह राठौड़, मगनसिंह रामसीन, वागाराम पुरोहित मालवाड़ा सहित कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!