Home | cooperative | राज्य | परावा जनसुनवाई में श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने सुनी लोगों की समस्याएं

परावा जनसुनवाई में श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने सुनी लोगों की समस्याएं

02 615 300x224
Minister of State for Labor Sukhram Vishnoi listened to people’s problems in Parawa public hearing

जालोर । डिजिटल डेस्क I 11 सितम्बर I चितलवाना उपखण्ड के परावा ग्राम में प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई (Minister of State for Labor Sukhram Vishnoi) ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लोगों के अभाव अभियोगों की सुनवाई की तथा मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या निदान के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान सड़क, पानी, बिजली सहित तबादलों को लेकर लोगों ने अपनी पीड़ा श्रम राज्य मंत्री को बताई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली की समस्या का निदान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है । इस दौरान ग्राम पंचायत परावा के ग्रामीणों ने मीठी बेरी से मालवाड़ा तक बन रहीं सड़क निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत की। जिस पर मंत्री ने जांच कराने का आश्वासन दिया। जन सुनवाई के दौरान चितलवाना पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधी हिन्दुसिंह दुठवा, परावा सरपंच श्रीमति सुआदेवी विश्नोई, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पुनमचन्द गोदारा, पूरणसिंह चौहान, मगसिंह चौहान, पाबुराम विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश पारीक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!