Home | cooperative | राज्य | पशुधन बीमा योजना के संबंध में बैठक सम्पन्न

पशुधन बीमा योजना के संबंध में बैठक सम्पन्न

pashudhan bima yojana 2021 1024x523 1
Demo Photo

जालोर 23 जनवरी। नेशनल लाइवस्टोक मिशन के तहत रिस्क मैनेजमेन्ट के तहत संचालित पशुधन बीमा योजना के संबंध में गूगल मीट के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मपाल शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जयप्रकाश शर्मा व डॉ. विपिन बैरवा एवं बीमा कंपनी के रीजनल मैनेजर देवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा जिले के समस्त पशु चिकित्साधिकारियों के साथ पशुधन बीमा योजना पर विस्तृत परिचर्चा की गई।
परिचर्चा के दौरान योजना के क्रियान्वयन के लिए तकनीकी बिन्दुओं को समझाते हुए जानकारी दी गई कि प्रत्येक परिवार के अधिकतम 5 पशु प्रति यूनिट का बीमा अनुदानित प्रीमियम पर किया जायेगा। बीमा राशि का वार्षिक भुगतान 4.42 प्रतिशत प्रीमियम दर से पशुपालकों को देना होगा। अनुसूचित जाति, जनजाति व बीपीएल पशुपालकों के लिए प्रीमियम का 70 प्रतिशत अंश सरकार एवं 30 प्रतिशत अंश पशुपालक द्वारा देय होगा। सामान्य वर्ग के पशुपालकों के लिए 50 प्रतिशत अंश सरकार एवं 50 प्रतिशत अंश पशुपालन द्वारा वहन किया जायेगा।
गाय की न्यूनतम कीमत 3 हजार रू. प्रति लीटर दुग्ध उत्पादन एवं भैंस की न्यूनतम कीमत 4 हजार रू. प्रति लीटर दुग्ध उत्पादन की दर से निर्धारित होगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!