Home | cooperative | राज्य | देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष के उपस्थिति में एमबीसी वर्ग की बैठक सम्पन्न

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष के उपस्थिति में एमबीसी वर्ग की बैठक सम्पन्न

download 39 300x150
भीनमाल बाईपास रोड स्थित श्री देवनारायण भगवान मंदिर प्रांगण में आयोजित हुए बैठक में मौजूद देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना एवं एमबीसी वर्ग 

जालोर 18 अप्रेल। भीनमाल बाईपास रोड स्थित श्री देवनारायण भगवान मंदिर प्रांगण में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना के आतिथ्य में एमबीसी वर्ग की बैठक हुई।
बैठक में गुर्जर समाज द्वारा छात्रावास के लिए जमीन की मांग भीनमाल बाईपास रोड तिराहे का नामकरण श्री देवनारायण सर्कल करने संबंधी मांग देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह अवाना के समक्ष रखी। बैठक को संबोधित करते हुए अवाना ने कहा कि आज एमबीसी वर्ग में बालिकाओं को शिक्षित करने की बहुत आवश्यकता है क्योंकि एक बालिका शिक्षित होती है तो दो घर में उजाला करती है साथ ही आज एमबीसी वर्ग का सरकारी नौकरियों में प्रतिनिधित्व जो बढ़ रहा है उसका श्रेय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला व प्रदेश सरकार को जाता है।
 उन्होंने एमबीसी वर्ग के लिए देवनारायण बोर्ड के सभी योजनाओं को सुचारु रुप से लागू करने का विश्वास दिलाया बैठक को राजेंद्र सिंह चौहान गुर्जर, गुर्जर समाज के अध्यक्ष लाभुसिंह गुर्जर, बंजारा समाज के अध्यक्ष सुरेश बंजारा, कांग्रेस कमेटी सदस्य जितेंद्र कसाना ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एम.एल.गुर्जर ने किया, अंत में अशोक गुर्जर सचिव गुर्जर समाज ने सभी अतिथियों आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
 इस अवसर पर चौथ सिंह गुर्जर पार्षद नगर परिषद हीरा लाल देवासी पार्षद नगरपरिषद, सोहन सिंह भाटी खेताराम देवाराम भूर सिंह मोहन सिंह रणछोड़ सिंह रंजीत सिंह भेरू सिंह चौहान बुध सिंह भैरू सिंह गुर्जर सोहन सिंह भाटी उमेद सिंह अरविंद पोसवाल मदन सिंह जितेंद्र सिंह मोतीलाल दिनेश जाट जेठू सिंह मुंडन मोहन सिंह मुंडन नारायण सिंह मुंडन गणपत सिंह मदन सिंह हाकला जालम सिंह प्रकाश गुर्जर ओम जी देव जी सियाराम मुकेश कटारिया राजेंद्र किशोर गुर्जर रामपाल गुर्जर सहित सैकड़ों माताएं बहने उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!