Home | cooperative | जयपुर | मैनारिया जिला प्रभारी व जोशी सह प्रभारी, संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

मैनारिया जिला प्रभारी व जोशी सह प्रभारी, संगठन ने सौंपी जिम्मेदारी

जयपुर/उदयपुर । 13 अक्टूबर । डिजिटल डेस्क । प्रदेश में कार्यरत पैक्स/लेम्प्स कर्मियों के संगठन राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ने बुधवार को उदयपुर संभाग के उपाध्यक्ष श्री मदन मैनारिया एवं प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री कपील जोशी को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री हनुमानसिंह राजावत की ओर प्रेस नोट जारी कर बताया है कि प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदलाल वैष्णव ने श्री मदन मैनारिया व श्री कपील जोशी को डूगरपुर व बांसवाड़ा जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करनें के साथ-साथ संगठन के चुनाव सम्पादित करवाने के लिए चुनाव प्रभारी व सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!