Home कोटा संभाग क्रय-विक्रय सहकारी समितियों का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

क्रय-विक्रय सहकारी समितियों का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

File Photo

झालावाड़ 27 मार्च। राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिले की 6 क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के निर्वाचन पुनः प्रारम्भ करवाए जाने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है।
सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रायसिंह मोजावत ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रमानुसार झालरापाटन, बकानी एवं गंगधार (चौमहला) के संचालक मण्डल के सदस्यों का निर्वाचन समिति मुख्यालय पर 31 मार्च को एवं पदाधिकारियों का निर्वाचन 01 अप्रैल को सम्पन्न किया जाएगा। वहीं खानपुर, भवानीमण्डी एवं अकलेरा के संचालक मण्डल के सदस्यों का निर्वाचन पूर्व में निर्विरोध सम्पन्न होने के कारण पदाधिकारियों का निर्वाचन समिति मुख्यालय पर 2 अप्रैल को सम्पन्न करवाया जाएगा।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!