Home जोधपुर सूचना के अधिकार के तहत सहकारिता विभाग से नहीं मिल रही जानकारी

सूचना के अधिकार के तहत सहकारिता विभाग से नहीं मिल रही जानकारी

Information not being received from the Cooperative Department under the Right to Information

जोधपुर । डिजिटल डेस्क I 10 सितम्बर I सहकारिता विभाग कामकाज को पारदर्शी बनाने के कितने भी आदेश अधिकारियों को जारी करे लेकिन अधिकारियों की सेहत पर ऐसे आदेशों का कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत एक शक्ति आमजन को दी हुई है लेकिन जमीनी स्तर पर इस अधिनियम के प्रति अधिकारी कितने गंभीर है, इसका अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। सहकारिता विभाग जोधपुर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय से मांगी गई सूचना आवेदन कर्ता को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
जोधपुर खंड के अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय से सहकारी साख आंदोलन से जुड़े सुत्रो ने पैक्स-लैम्पस चुनाव और स्क्रीनिंग प्रक्रिया से संबंधित जानकारी मांगने पर आवेदन कर्ता को आधी-अधुरी जानकारी उपलब्ध करवायी जा रही है। वही, खंड के जैसलमेर, बाड़मेर उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, कार्यालय से चुनाव से संबंधित चाही गई जानकारी आवेदन कर्ता को अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस तरह के न जाने कितने ही आवेदन कार्यालयों में धूल फांक रहे है। सुत्रो ने सहकारिता विभाग के उच्चअधिकारियों से मांग की हैं कि तय समय में उनके द्वारा मांगी गई सूचना शीघ्र उपलब्ध कराई जाये व लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!