Home जोधपुर किसानों को नहीं काटने पड़ेंगे गगाड़ी के चक्कर : जेलू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गठित होगी ग्राम सेवा सहकारी समिति

किसानों को नहीं काटने पड़ेंगे गगाड़ी के चक्कर : जेलू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गठित होगी ग्राम सेवा सहकारी समिति

ग्राम पंचायत मुख्यालय जेलू (File Photo Mkm News Jodhpur)

जोधपुर । डिजिटल डेस्क | 24 जून |  जिले की तिंवरी पंचायत समिति क्षेत्र की जेलू ग्राम पंचायत के किसानों को अपने कामों के लिए अब गगाड़ी नहीं जाना पड़ेगा। जेलू ग्राम पंचायत क्षेत्र के किसानों को फसली ऋण, फसल बीमा, खाद व उन्नत बीज के लिए अब तक गगाड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापक के भरोसे रहना पड़ रहा था, लेकिन अब किसानों को अपने गांव में ही ग्राम सेवा सहकारी समिति की सौगात मिल गई है। सहकारिता विभाग पंजीयक ने आज जेलू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम सेवा सहकारी समिति (पैक्स) गठन करने के स्वीकृति जारी कर दी हैं। गौरतलब हैं कि ग्राम पंचायत जेलू में अब तक ग्राम सेवा सहकारी समिति नहीं होने से कृषकों को फसली ऋण, फसल बीमा राशि, खाद-बीज आदि विभिन्न कृषि कार्यों के संबंध में 12 किलोमीटर दूर स्थित गगाड़ी जीएसएस के चक्कर काटने पड़ते थे । इससे कृषकों को अनावश्यक रूप से आवागमन के साथ ही अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!