Home जोधपुर जोधपुर जिले में चार सहकारी समितियों के गठन की स्वीकृति जारी

जोधपुर जिले में चार सहकारी समितियों के गठन की स्वीकृति जारी

File Photo

जोधपुर । डिजिटल डेस्क | 23 अक्टूबर | जिले में चार नई बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियां का गठन किया जाएगा, इसके लिए रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई हैं, जिसके मुताबिक भोपालगढ़ पंचायत समिति की अरटिया खुर्द, बिलाड़ा पंचायत समिति की हुणगांव कलां, धवा पंचायत समिति की चाली एवं पीपाड़ शहर पंचायत समिति की बुचकलां ग्राम पंचायत में नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन किया जाएगा, वही अरिटया कलां में से अरटिया खुर्द, चांदेलाव में से हुणगांव कलां, धवा में से चाली, पीपाड़सिटी में से बुचकलां सहकारी समिति बनेगी। गौरतलब हैं कि इन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सृजन एवं संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी, बल्कि स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा 5 वर्ष के लिए 1500 वर्ग मीटर का निःशुल्क भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!