Home जालोर जिले के 107375 किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त का हुआ हस्तांतरण

जिले के 107375 किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त का हुआ हस्तांतरण

सार

Jalore News : जिले के 1 लाख 7 हजार 375 किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त का सीधा हुआ हस्तांतरण

विस्तार

जालोर 5 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को वाईगोल, जिला-वाशिन (महाराष्ट्र) से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त जारी की गई। जिले के 1 लाख 7 हजार 375 किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त का सीधा हस्तांतरण  हुआ। इस अवसर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाकर जिले में ग्राम स्तर पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम किसान सम्मान निधि समारेह का लाइव प्रसारण देखते हुए
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के समारेह का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, भूमि विकास बैंक के सचिव नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।
पीएम किसान उत्सव दिवस पर ग्राम स्तर पर आयोजित किसान सम्मेलन में पीएम-किसान योजनान्तर्गत नियुक्त किये गये विलेज नोडल ऑफिसर्स (वीएनओ), पटवारी एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा कृषकों को बैंक खाता, आधार लिकिंग एवं पोर्टल पर कृषकों द्वारा स्टेट्स चैक करने इत्यादि प्रक्रियाओं से अधिकाधिक कृषकों को जागरूक किया गया।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!