
जालोर । डिजिटल डेस्क I 29 सितम्बर I जीएसएस चुनाव में पांचवे चरण की चुनाव की प्रक्रिया गुरुवार को 37 सहकारी समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन के साथ ही पूरी हो गई । गुरुवार को इन सहकारी समितियों में दिनभर पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया चली । इकाई रिटर्निग अधिकारी व उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पांचवे चरण की 37 में से 23 सहकारी समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव निर्विरोध हुए, 14 समितियों में बोर्ड सदस्यों में सहमती नहीं बनी तो मतदान करवाना पड़ा ।
उल्लखेनीय हैं कि राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के चुनाव कार्यक्रम के तहत जिले की निर्वाचन योग्य और निर्वाचन ड्यु 192 सहकारी समितियों में 187 जीएसएस में गुरुवार तक चरणबद्व तरीके से पांच चरणों में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वही, पांच चरणों में 192 सहकारी समितियों के चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन 5 सहकारी समितियों मे चुनावी प्रक्रिया का कोरम पुरा नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिए है। अब पांचवे चरण के साथ ही जिले में चुनावी प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।
23 जीएसएस में निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का निर्वाचन
ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पांचवे चरण के चुनाव में गुरुवार को जिले में कुल 37 सहकारी समितियों में पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। जिसमें सांथु से अध्यक्ष भेरुसिंह व उपाध्यक्ष दुर्गादान, सिवणा से अध्यक्ष भवानीसिंह व उपाध्यक्ष मदनसिंह, देवकी से अध्यक्ष गणपतसिंह व उपाध्यक्ष विक्रमकुमार, बाला से अध्यक्ष जीवाराम व उपाध्यक्ष महेन्द्रपालसिंह, चुण्डा से अध्यक्ष प्रेमसिंह व उपाध्यक्ष हन्वतसिंह, निम्बला से अध्यक्ष सुर्यवीरसिंह व उपाध्यक्ष भगवतसिंह, उम्मेदपुर से अध्यक्ष छैलसिंह व उपाध्यक्ष श्रीमति अनीता कंवर, नरसाणा से अध्यक्ष जसवतसिंह व उपाध्यक्ष ओमकरण, सायला से अध्यक्ष विक्रमसिंह व उपाध्यक्ष मोहनलाल, थलवाड़ से अध्यक्ष रामसिंह व उपाध्यक्ष संतोष कंवर, जीवाणा से अध्यक्ष रामसिंह व उपाध्यक्ष अविरा खां, पोषाणा से अध्यक्ष इन्द्रसिंह व उपाध्यक्ष प्रकाश कंवर, कोमता से अध्यक्ष भंवरसिंह व उपाध्यक्ष हाजाराम, चैनपुरा से अध्यक्ष मुलराजसिंह व उपाध्यक्ष प्रभुराम, राऊता से अध्यक्ष गणपतसिंह व उपाध्यक्ष करणाराम, बडगांव से अध्यक्ष लखमाराम व उपाध्यक्ष वगताराम, गांग से अध्यक्ष बाबुराम व उपाध्यक्ष रमेश कुमार, आलड़ी से अध्यक्ष गोपालसिंह व उपाध्यक्ष वागसिंह, विरोल से अध्यक्ष जोगसिंह व उपाध्यक्ष हीराराम, दांतिया से अध्यक्ष नगसिंह व उपाध्यक्ष मगाराम, चितलवाना से अध्यक्ष जोगाराम व उपाध्यक्ष गुमनाराम, मालवाड़ा से अध्यक्ष हेमाराम व उपाध्यक्ष पुनमाराम, भवातड़ा से अध्यक्ष वागसिंह व उपाध्यक्ष श्रीमति मरिमा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया ।
14 जीएसएस में मतदान प्रक्रिया से चुने गए अध्यक्ष
जीएसएस के चुनाव में गुरुवार को पांचवे चरण में जिले की हरजी से अध्यक्ष करणसिंह राजपुत व उपाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित, पादरली से अध्यक्ष खंगारसिंह व उपाध्यक्ष पुखसिंह, भालनी से अध्यक्ष लादुसिंह व उपाध्यक्ष लादुराम, धानसा से अध्यक्ष चैनसिंह व उपाध्यक्ष अगराराम, पंसेरी से अध्यक्ष नारायणसिंह व उपाध्यक्ष रेखाराम, जसवतंपुरा से अध्यक्ष भबुतसिंह व उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह, दासपा से अध्यक्ष नरसाराम व उपाध्यक्ष हरीराम, वाड़ा भाडवी से अध्यक्ष भबुतसिंह व उपाध्यक्ष भंवरलाल, जोगाऊ से अध्यक्ष मेसाराम व उपाध्यक्ष सांवलाराम, सुरावा से अध्यक्ष नेपालसिंह व उपाध्यक्ष श्रीमति मंजू कलबी, दांता से अध्यक्ष अमलुराम व उपाध्यक्ष हरीराम, राजीवनगर से अध्यक्ष राजुराम व उपाध्यक्ष फूसाराम, देवड़ा से अध्यक्ष रुघुनाथसिंह व उपाध्यक्ष अमृतलाल, केरिया से अध्यक्ष भगवानाराम व उपाध्यक्ष जोगाराम, का मतदान से चुनाव किया गया ।


