Home जालोर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालोर जिले के दौरे पर

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालोर जिले के दौरे पर

सार 

Jalore : राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 18 जून, बुधवार को जालोर जिले के दौरे पर सीलू घाट, सांचौर में आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 17 जून |  राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 18 जून, बुधवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 18 जून, बुधवार को दोपहर 12.25 बजे पुलिस लाईन हैलीपेड राजसमन्द से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे हैलीपेड सीलू, सांचौर पहुँचेंगे। दोपहर 1.30 बजे हैलीपेड से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.35 बजे सीलू घाट, सीलू पहुँचेंगे जहाँ वे सीलू घाट (नर्मदेश्वर) पूजन एवं दर्शन करेंगे।
श्री नर्मदेश्वर घाट सीलू सांचोर (Mkm News Sanchore)
इसके उपरांत वे दोपहर 1.50 बजे वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम/सभा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2.30 बजे सीलू घाट से हैलीपेड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.35 बजे हैलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा उत्तरलाई एयरपोर्ट बाड़मेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!