Home जालोर रानीवाड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति में अध्यक्ष बने रतन देवासी

रानीवाड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति में अध्यक्ष बने रतन देवासी

Ratan Devasi became the president of Raniwada Kvss

जालोर । डिजिटल डेस्क I 11 अप्रैल I जिले की रानीवाड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चुनाव राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारी किशोरसिंह राजपुरोहित की देखरेख में संपन्न हुए । जिसमें कांग्रेस नेता रतन देवासी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। समिति उपाध्यक्ष पद पर मौखातरा जीएसएस से हेमाराम चुने गए । नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण-पत्र देकर शपथ दिलाई। करीब एक दशक बाद हुए चुनावों में निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों का किसानों एवं ग्रामीणों ने स्वागत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष रतन देवासी पहले भी रानीवाड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति में अध्यक्ष रह चुके हैं।


रिटर्निंग अधिकारी किशोरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि संचालक मंडल सदस्यों के लिए संपन्न हुए चुनावों के बाद समिति पदाधिकारियों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए । उन्होंने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों एवं निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण-पत्र देकर शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि सदस्यों के लिए संपन्न हुए चुनावों के बाद ब-श्रेणी से व्यक्तिगत सदस्य आम्बालाल, कृष्ण कुमार, बगदाराम, वागाराम वही, अ श्रेणी से ग्राम सेवा सहकारी समितियों में से रानीवाड़ा जीएसएस से गुमानसिंह, गांग जीएसएस से बाबुराम, क. मालवाड़ा जीएसएस से राणसिंह, कुड़ा जीएसएस से वालाराम चुने गए थे ।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!