सार
Jalore : पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, जिला विकास पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम का जालोर क्लब में होगा आयोजन
विस्तार
जालोर । डिजिटल डेस्क | 12 दिसम्बर | राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 दिसम्बर, शुक्रवार को जालोर क्लब में पंच गौरव कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी, किसान सम्मेलन, जिला विकास पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जालोर क्लब में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे तथा प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे। कार्यक्रम में जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल्स भी लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रातः सुबह 11 बजे जालोर क्लब में किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की द्वितीय किश्त जारी करने, किसानों को फव्वारा संयंत्रों की स्थापना के लिए अनुदान राशि का हस्तांतरण, फार्म पौंड, पाइप लाइन, तारबंदी, वर्मी कम्पोस्ट, कृषकों को कृषि यंत्रों एवं जैविक खाद के लिए अनुदान, सौर ऊर्जा पंपों की स्वीकृतियां, गोदाम निर्माण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशुपालकों के लिए 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण, डेयरी बूथ का आवंटन आदि कार्य किए जाएंगे।


