
जालोर । डिजिटल डेस्क I 6 सितम्बर I जिले में रबी सीजन 2022-23 में हुए फसल खराबे का बीमा क्लेम जारी किया गया है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कृषि विभाग जालोर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले में फसल बीमा योजना के तहत रबी 2022-23 का करीब 373.31 करोड़ रुपए का क्लेम जारी हुआ है। इसमें चितलवाना तहसील के लिए 143.64 करोड रुपए, सांचौर तहसील के लिए 108.54 करोड रुपए, बागोड़ा तहसील के लिए 38.61 करोड रुपए, सायला तहसील के लिए 25.29 करोड रुपए, आहोर तहसील के लिए 16.69 करोड रुपए, रानीवाड़ा तहसील के लिए 14.70 करोड रुपए, जालोर तहसील के लिए 10.23 करोड रुपए, जसवंतपुरा तहसील के लिए 7.90 करोड रुपए, भीनमाल तहसील के लिए 7.71 करोड रुपए का क्लेम जारी हुआ है।


