Home जालोर नवीन वोटर पंजीकरण एवं स्वीप गतिविधियों में श्रेष्ठ कार्य करने पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जिला निर्वाचन अधिकारी जालोर निशान्त जैन को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित

नवीन वोटर पंजीकरण एवं स्वीप गतिविधियों में श्रेष्ठ कार्य करने पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जिला निर्वाचन अधिकारी जालोर निशान्त जैन को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित

जालोर 25 जनवरी। 14वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरूवार को राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर, जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले में राष्ट्रीय महत्व के निर्वाचन संबंधी कार्य के तहत नवीन वोटर पंजीकरण एवं स्वीप गतिविधियों में पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा से कार्य करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जालोर निशान्त जैन को माननीय राज्यपाल श्री कलराज  मिश्र द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत व राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत किये गये कुंकुम पत्रिका के नवाचार, पोस्टर केनवास द्वारा मतदाता जागरूकता, राज्य औसत के मुकाबले जिले के दिव्यांग मतदाताओं द्वारा 7.5 प्रतिशत अधिक मतदान कर कुल 86.66 प्रतिशत मतदान किये जाने के साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध करवाई गई बेहतर सुविधाओं व  एकीकृत कंट्रोल रूम द्वारा प्रभावी निगरानी करते हुए श्रेष्ठ चुनाव प्रबंधन कर जिले में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने के फलस्वरूप जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन को गुरूवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!