Home जालोर जालोर जिले के दौरे पर रहे पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ यू.टी. के प्रशासक श्री गुलाबचन्द कटारिया

जालोर जिले के दौरे पर रहे पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ यू.टी. के प्रशासक श्री गुलाबचन्द कटारिया

सार 

Jalore : पूज्य श्री जयरत्नसरीश्वरजी का आशीर्वाद लेकर रखी महाविद्यालय की नींव, भाण्डवपुर तीर्थ में आयोजित हुए पूज्य श्री जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास प्रवेश एवं श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन महाविद्यालय के भूमिपूजन 

श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन महाविद्यालय का भूमिपूजन (Mkm News Jalore)

विस्तार 

जालोर 2 जुलाई। भाण्डवपुर तीर्थ में आयोजित हुए पूज्य श्री जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास प्रवेश एवं श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन महाविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ यू.टी. के प्रशासक श्री गुलाबचन्द कटारिया बुधवार को सम्मिलित हुए। 
कार्यक्रम में राज्यपाल श्री गुलाचबंद कटारिया ने श्री वर्धमान राजेन्द्र जैन महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में अपने कर कमलों से नींव का पत्थर स्थापित किया। उन्होंने भाण्डवपुर तीर्थ के पूज्य श्री जयरत्नसूरीश्वरजी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने भाण्डवपुर तीर्थ के विकास में भागीदार भामाशाहों का आभार जताया। भाण्डवपुर तीर्थ पहुँचने पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ यू.टी. के प्रशासक श्री गुलाबचन्द कटारिया को पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
इस अवसर पर राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, जगसीराम कोली व रामलाल मेघवाल, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव, अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितिया खंड जोधपुर शुद्धोधन उज्ज्वल, मंजू सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!