Home जालोर जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का निर्वाचन कार्यक्रम जारी

File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क I 1 मई I सहकारिता विभाग की विभिन्न इकाईयों में चुनाव का दौर जारी है। ग्राम सेवा सहकारी समितियों और क्रय विक्रय सहकारी समितियों में चुनाव के बाद अब उपभोक्ता होलसेल भंडारों में भी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने जालोर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का चुनाव कार्यक्रम जारी कर इसका आगाज किया है। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए केन्द्रीय सहकारी बैंक पाली के अधिशासी अधिकारी किशोरीलाल मेवाड़ा को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव प्राधिकारी बृजेंद्र राजोरिया की ओर से जारी निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक, संचालक मंडल के चुनाव के लिए निर्वाचन का नोटिस और प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन 1 मई को किया गया । 1 मई से 6 मई दोपहर 1 बजे तक प्रस्तावित मतदाता सूची पर आक्षेप प्राप्त किए जाएंगे। उसके बाद आक्षेपों पर सुनवाई कर अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 8 मई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर वेध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 9 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे, चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो 15 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के बाद शाम 5 बजे मतगणना प्रारम्भ कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। पदाधिकारियों का चुनाव 16 मई को कराया जाएगा।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!