
जालोर । डिजिटल डेस्क | 21 अप्रैल | जिले की दांता ग्राम सेवा सहकारी समिति (GSS) के अध्यक्ष एवं वार्ड संख्या एक से संचालक मण्डल सदस्य अमलूराम के निर्वाचन को शून्य घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर (DR Cooperative Societies Jalore) सुनिल वीरभान की ओर से दांता ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक को आदेश जारी किया गया है। जिसके मुताबिक, राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 की धारा 58 के अंतर्गत वादी भाखराराम पुत्र हीरा जी बनाम श्री भेराराम निर्वाचन अधिकारी दांता ग्राम सेवा सहकारी समिति, जरिए मुख्य कार्यकारी, अमलूराम पुत्र बलूराम जाति विश्नोई का वाद दर्ज होने पर श्री जमना मेघवाल निरीक्षक (कार्यकारी) को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर कार्यालय की ओर से 3 नवम्बर 2022 को पंच निर्णायक नियुक्त करने के पश्चात पंच निर्णायक द्वारा नियमानुसार कार्यवाही कर 3 अप्रैल 2024 को पंच निर्णय आदेश पारित किया गया, जिसके क्रम में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर ने समिति अध्यक्ष अमलूराम के निर्वाचन को शून्य घोषित कर दिया है।


