Home जालोर जिला कलक्टर ने सहकारिता विभाग व सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ली समीक्षा बैठक

जिला कलक्टर ने सहकारिता विभाग व सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ली समीक्षा बैठक

सार

Jalore News : जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक के दौरान गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में पात्र पशुपालकों को ऋण उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश

See also  लेटा ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन व गोदाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

विस्तार

जालोर 9 अक्टूबर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग एवं सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने समितियों के गठन की बात कहते हुए राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत गोपाल किसान क्रेडिट कार्ड योजना में पात्र पशुपालकों को ऋण वितरण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्टम हायरिंग एवं गोदाम निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सहकारी समितियाँ उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान, बैंक प्रबंधक महेन्द्र सिंह राव व निरीक्षक श्रीमती जमना मेघवाल उपस्थित रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!