Home जालोर जिला कलक्टर निशान्त जैन ने गोदन के स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ

जिला कलक्टर निशान्त जैन ने गोदन के स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएँ

जिलेभर में अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर जांची गई व्यवस्थाएँ
02 1284
जालोर 24 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची गई।
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने गोदन स्थित स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई, कार्मिकों की उपस्थिति, बैठक व्यवस्था, दवा वितरण, जांच इत्यादि के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान जिलेभर में उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों द्वारा साफ-सफाई,   रोगी देखभाल सेवाओं के मानक, चिकित्साकर्मियों की समय पर उपलब्धता, दवाओं और निदान की उपलब्धता सहित वार्डों, लेबर रूम व शौचालयों की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ सफाई सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!