Home जालोर सहकारिता मंत्री गौतम दक ने पौधारोपण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सहकारिता मंत्री गौतम दक ने पौधारोपण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सार 

Jalore : प्रत्येक ग्राम पंचायत पर ग्राम सेवा सहकारी समिति खोलने और जिले में सहकारिता की गतिविधियों को बढ़ाने तथा अधिकाधिक लोगों को सहकारिता से जोड़ने पर राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार  दक ने बल दिया
जालोर सीसीबी प्रधान कार्यालय में पौधारोपण करते सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक (Mkm News Jalore)

विस्तार 

जालोर 2 जुलाई। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’’ व अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बुधवार को पौधारोपण कर जिले में सहकारिता विभाग के वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अन्तर्गत ग्राम सेवा सहकारी समितियां को मजबूत करने प्रत्येक ग्राम पंचायत पर ग्राम सेवा सहकारी समिति खोलने और जिले में सहकारिता की गतिविधियों को बढ़ाने तथा अधिकाधिक लोगों को सहकारिता से जोड़ने पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव, विभाग के खण्डीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार शुद्धोधन उज्ज्वल केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह चारण, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सुनील वीरभान, अधिशासी अधिकारी बैंक भवानी सिंह कविया सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!