मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बुधवार को लेटा ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन व गोदाम निर्माण कार्य का करेंगे भूमि पूजन

जालोर 8 अक्टूबर। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत लेटा ग्राम सेवा सहकारी समिति के भवन एवं गोदाम निर्माण के स्वीकृत कार्य का भूमि पूजन राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग द्वारा 9 अक्टूबर, बुधवार को प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा।
File Photo – राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग  
लेटा के ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख राजेश कुमार, पंचायत समिति जालोर के प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य छगनाराम माली, लेटा सरपंच शान्ति देवी व ग्राम सेवा सहकारी समिति लेटा के अध्यक्ष खीमाराम माली उपस्थित रहेंगे।
error: Content is protected !!