Home जालोर सीसीबी शाखा प्रबंधकों का हुआ तबादला

सीसीबी शाखा प्रबंधकों का हुआ तबादला

File Photo – CCB JALORE 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 6 अक्टूबर | दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक ने प्रशासनिक कारणों से चार शाखा प्रबंधकों का तबादला कर दिया है। सीसीबी एमडी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सीसीबी की जालोर मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक नंदकिशोर सोनी को सांचौर लगा दिया गया है। वही, सोनी के स्थान पर जालोर मुख्य शाखा में बतौर शाखा प्रबंधक नवीन कुमार सक्सेना को लगाया गया है। इसी प्रकार महेन्द्रसिंह राव का आहोर शाखा में तथा पुखराज आर्य का भीनमाल शाखा में पदस्थापन किया गया है। जारी आदेशानुसार, तुरंत प्रभाव से नवीन पदस्थापन स्थान पर उपस्थिति देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!