Home जालोर नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन का अभियान, चार ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन का अभियान, चार ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

जालोर, 4 जुलाई 2021. जालोर जिले में नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां के गठन के लिए 1 जुलाई से अभियान चलाया जा रहा हैं, इसमें ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राज्य सरकार की बजट घोषणा एवं निर्देशानुसार नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जायेगा।
उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) नारायणसिंह चारण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके अन्तर्गत जिले में कार्यरत निरीक्षकगण के साथ-साथ केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर के ऋण पर्यवेक्षक एवं अधीनस्थ ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकगणों का दल गठित कर छः शिविर दल बनाये गये हैं। ये छः शिविर दल जुलाई माह में निर्धारित तिथियों में ग्राम पंचायतों के मुख्यालय पर नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन सम्बंधित कार्यवाही सम्पादित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए 1 जुलाई से 30 जुलाई तक की अवधि में विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जाएंगे।

सोमवार को इन चार ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई, सोमवार को जिले में ग्राम पंचायत मडगांव, अजीतपुरा, जालमपुरा, फागोतरा पर शिविर आयोजित होंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!