
जालोर । डिजिटल डेस्क I 11 अप्रैल I जिले की भीनमाल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के चुनाव कोरम अभाव के चलते स्थगित कर दिये गये है। इकाई रिटर्निग अधिकारी व उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को संचालक मण्डल सदस्यों का कोरम अपूर्ण होने के कारण चुनाव स्थगित किये गये है। हालांकि अब आगामी चुनाव कब होगे, इसकी सूचना नहीं दी गई है। गौरतलब हैं कि राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की ओर क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव करवाये जा रहे है।


