Home जालोर एसीबी जालोर ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में दी जानकारी

एसीबी जालोर ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में दी जानकारी

जालोर 11 फरवरी। राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आमजन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरुक करने के उद्देश्य से महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार विशेष जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को भाद्राजून ग्राम पंचायत भवन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ मय कार्यालय स्टाफ द्वारा आमजन की बैठक आयोजित कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति से अवगत कराते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्य प्रणाली यथा ट्रेप कार्यवाही, पद का दुरूपयोग, आय से अधिक सम्पति व आकस्मिक चैकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आहोर मे भी उपस्थित छात्राओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जानकारी प्रदान करते हुए भविष्य में भ्रष्टाचार सम्बन्धित शिकायतों पर आवाज उठाने व रिपोर्ट करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को टॉल फ्री नम्बर 1064 तथा वाट्सएप्प नम्बर 9413502834 तथा एसीबी चौकी जालौर के टेलीफोन नम्बर 02973-294646 एवं मन् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मोबाईल नम्बर 9413377107 पर भ्रष्टाचार संबंधित सूचना देने के लिए जानकारी प्रदान करने के साथ ही उपस्थित आमजन को पेम्पलेट वितरित किए गए। एसीबी कार्यालय जालोर द्वारा जालोर जिले मे विभिन्न राजकीय कार्यालयों मे हेल्प लाईन नं. 1064 से संबंधीत पेम्पलेट चिपकाये जाकर जन जागरुकता के प्रयास किए गए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!