सार
Jalore : जिले में किसी सहकारी अधिकारी के लिए पहली बार आयोजित हुआ भव्य सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, आज समारोह में जिलेभर से पैक्स कर्मियों ने की शिरकत

विस्तार
जालोर । डिजिटल डेस्क | 30 अगस्त | सहकारिता सेवा (Rcs) के सहायक रजिस्ट्रार (AR) स्तर के अधिकारी महेन्द्रसिंह भाटी की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में आज सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाटी ने कहा कि उनके सेवाकाल के अधिकत्तर साल जालोर जिले में गुजरे हैं । इस दरमियान विभागीय अधिकारियों से लेकर पैक्स एवं सहकारी संस्थाओं से उन्हें आशानुरूप सहयोग मिला । उन्होने अपने कार्यालय में जालोर जिले से मिले अतुलनीय सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया । श्री भाटी ने आज सम्मान समोराह में उपस्थित पैक्स कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों एवं सकारात्मक कार्यशैली से हमेशा जालोर को अव्वल रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त व्यवस्थापक भागचंद विश्नोई, जैसाराम सैन, लुम्बाराम चौधरी, रामदास ने सहायक रजिस्ट्रार श्री भाटी के साथ कार्य के दौरान अपने अनुभव साझा किये और उनकी कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वही हनुमानसिंह राजावत, लक्ष्मणराम पुरोहित, हनुमानसिंह जाट, बाबुलाल विश्नोई, डायाराम देवासी सहित जिलेभर की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक ने श्री भाटी के व्यवहार कुशलता को सराहा। उल्लेखनीय है कि श्री भाटी ने अपने सेवाकाल में जालोर जिले में ही निरीक्षक पद से लेकर सहायक रजिस्ट्रार पद तक की सराहनीय सेवाएं दी हैं।


