Home जालोर जालोर जिले में 48 ग्राम पंचायत अभी तक पैक्स विहीन

जालोर जिले में 48 ग्राम पंचायत अभी तक पैक्स विहीन

सार 

Jalore : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के दौरान राज्य सरकार द्वारा जिले की रानीवाड़ा तहसील में सर्वाधिक 13, चितलवाना एवं जसवंतपुरा में 6, जालोर, आहोर, सरनाऊ में 5 तथा भीनमाल में 3, सायला, बागोड़ा में 2 व सांचौर में 1 ग्राम पंचायत में ग्राम सेवा सहकारी समिति यानि पैक्स आगामी 2 वर्षो  में किया जाएगा गठन 

विस्तार 

जालोर । डिजिटल डेस्क | 7 जून | अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के दौरान राज्य सरकार द्वारा जिले की समस्त पैक्स विहीन ग्राम पंचायतो में नवीन बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा । इस बारे में जानकारी देते हुए उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर सुनील वीरभान ने बताया कि जिले की 48 ग्राम पंचायतों में नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति (Pacs) का गठन किया जाना प्रस्तावित हैं, जिसमें रानीवाड़ा तहसील में सर्वाधिक 13, चितलवाना एवं जसवंतपुरा में 6, जालोर, आहोर, सरनाऊ में 5 तथा भीनमाल में 3, सायला, बागोड़ा में 2 व सांचौर में 1 ग्राम पंचायत वर्तमान में ग्राम सेवा सहकारी समिति यानि पैक्स विहीन हैं, जहां आगामी 2 वर्षो में पैक्स का गठन किया जाएगा ।

वही, राज्य सरकार की पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों पर सहकारी समिति गठन की घोषणा की अनुपालना में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर सुनील वीरभान एवं केंद्रीय सहकारी बैंक प्रबंध निदेशक नारायणसिंह, ब्लॉक सहकारिता निरीक्षक श्रीमती जमना मेघवाल और संबंधित समितियों के व्यवस्थापक व सरपंच सहित जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जसवंतपुरा मुडतरा सिली एवं डोरडा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया ।

जिसमें “सहकार से समृद्धि” संकल्प के तहत ग्रामीणों को पैक्स से मिलने वाले फायदो के बारे में अवगत कराया गया, तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा मौके पर ही मुड़तरा सिली एवं डोरडा में नई ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन का निर्णय लिया गया । जिसके उपरांत समिति गठन के लिए सदस्यता ग्रहण करने के साथ हिस्सा राशि, प्रवेश शुल्क एवं अमानत जमा करना प्रारंभ किया । साथ ही, सोसायटी के सदस्य बनने के लिए ग्रामीणों में उत्साह देखा गया । जिले की इन दोनो ग्राम पंचायतों के सरपंच ओकारदास वैष्णव एवं भैराराम द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यालय भवन एवं गोदाम निर्माण के लिए नियमानुसार नि:शुल्क भूखंड आवंटन करने की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया ।

जिले की अन्य समस्त पैक्स विहीन ग्राम पंचायतो में भी आगामी वर्ष तक ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन किया जाना है, ग्रामीणों से अपील की जाती है कि वह स्वयं भी इस कार्य में पहल कर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं ताकी पैक्स का यथासंभव गठन किया जा सकें । 
-सुनील वीरभान, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, जालोर 

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!