Home जालोर राजस्थान मुख्य सचेतक 14 फरवरी तक जालोर जिले के दौरे पर

राजस्थान मुख्य सचेतक 14 फरवरी तक जालोर जिले के दौरे पर


Jalore News | जालोर 8 फरवरी। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगश्वर गर्ग 9 से 14 फरवरी तक जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे जहाँ वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्राप्त कार्यक्रमानुसार राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग 9 फरवरी, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे पाली से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे जालोर पहुँचेंगे। वे 10 फरवरी, शनिवार को प्रातः 10 बजे जालोर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात् प्रातः 11 बजे जालोर से रवाना होकर आबूरोड़ (सिरोही) पहुँच स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा वहाँ से दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर सायं 5 बजे सुमेरपुर पहुँचेंगे जहाँ वे स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत कर सायं 7 बजे सुमेरपुर से रवाना होकर रात्रि 8 बजे जालोर पहुँचेंगे। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग 11 से 13 फरवरी तक जालोर में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे तथा 14 फरवरी, बुधवार को प्रातः 9 बजे आहोर में श्रीमती छोगीबाई पूनमचंदजी लखावत जैन आदर्श विद्या मंदिर चांदराई के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात् दोपहर 11  बजे आहोर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!