Home राज्य जिला कलक्टर ने आंवलोज में प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण किया

जिला कलक्टर ने आंवलोज में प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण किया

जालोर 11 अक्टूबर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने सोमवार को आंवलोज ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण किया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया।
जिला कलक्टर ने शिविर में लगे हुए विभिन्न विभागों पर टेबल पर उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों का अवलोकन किया एवं वहां पर उपस्थित लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, विकास अधिकारी लक्ष्मणसिंह सांदू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
कलक्टर वृष्णि ने ओटवाला में फसल कटाई प्रयोग का अवलोकन करते हुए संबंधित कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया साथ ही उन्होंने सायला में अनार व बेर की खेती का अवलोकन भी किया। इस दौरान तहसीलदार कौशल्या जांगिड व कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ.आर.बी.सिंह उपस्थित रहे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!