Home जालोर सीसीबी में संयुक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी को लगाने की मांग

सीसीबी में संयुक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी को लगाने की मांग

File Photo

जालोर । डिजिटल डेस्क | 2 जनवरी | किसानों को ग्राम सेवा सहकारी समितियों के जरिए फसली सहकारी ऋण मुहैया कराने वाली केन्द्रीय सहकारी बैंक जालोर (Central Cooperative Bank Jalore) में पिछले सात माह से प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जालोर (Deputy Registrar Cooperative Societies Jalore) के पास होने से जिलेभर की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से सहकारी ऋण पोर्टल (Cooperative Loan Portal) पर लचर प्रणाली से फसल बीमा क्लेम वितरण के साथ-साथ ग्राम सेवा सहकारी समितियों में फसली ऋण के लिए आवेदन करने वाले नए काश्तकारों को फसली ऋण वितरण के मामले में बैंक के पास वित्तिय संसाधन अभाव का रटा-रटाया जवाब देकर कर्तव्य से इति श्री, के चलते सहकारी साख आंदोलन से जुड़े सुत्रो ने जनता की ओर से चुने गए नवनिर्वाचित विधायकों (Newly elected MLAs) को अभ्यावेदन देकर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहें उप रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी की जगह सीसीबी में सहकारिता सेवा के संयुक्त रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी को लगाने की मांग की है। इसी के साथ, सुत्रो ने सीसीबी की चितलवाना शाखा कार्यक्षेत्र की भवातड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में FIG पोर्टल के माध्यम से पिछले तीन माह में फसल बीमा क्लेम राशि वितरण के मामले में भी जांच की मांग उठाई है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!