Home | cooperative | राज्य | जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने विधायक मद से ऑक्सीजन क्रय के लिए 10 लाख अनुशंषा की

जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने विधायक मद से ऑक्सीजन क्रय के लिए 10 लाख अनुशंषा की

आयुष क्वाथ व औषधि क्रय के लिए 5 लाख रूपयों की अनुशंषा की

जालोर 4 मई। जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं लोगों के जीवन रक्षार्थ विधायक मद से ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर क्रय के लिए 10 लाख तथा कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों के लिए आयुष क्वाथ व औषधि क्रय के लिए 5 लाख रूपयों की की अनुशंषा की है। जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत जालोर विधानसभा क्षेत्र के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला अस्पताल जालोर के लिए आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर (10लीटर/एनपीएम विथ डबल नोजल) क्रय करने के लिए विधायक मद से 10 लाख रूपयों की अनुशंषा की है। इसी प्रकार जालोर विधायक ने कोविड-19 में पॉजिटिव आये रोगियों के लिए आयुष क्वाथ व गिलोय घनवटी, त्वक गोली, हल्दी कैप्सूल, महासुदर्शन घनवटी एवं आवश्यक औषधि क्रय के लिए विधायक मद से 5 लाख रूपयों की अनुशंषा की है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!