Home राज्य निलंबित व्यवस्थापक ने अपनी सेवाएं बहाल करने की उठाई मांग

निलंबित व्यवस्थापक ने अपनी सेवाएं बहाल करने की उठाई मांग

File Photo

सांचौर । डिजिटल डेस्क | 20 दिसम्बर | नवगठित सांचौर जिले की धमाणा ग्राम सेवा सहकारी समिति के निलंबित व्यवस्थापक जयकिशन विश्नोई ने जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग को पत्र देकर अपनी सेवाएं बहाल करने की मांग की है। जयकिशन की ओर से विधायक को दिए गए पत्र के मुताबिक, वित्तिय अनियमितता बरतने का प्रकरण लम्बे समय से लम्बित होने के साथ पिछले चार साल से जांच विचाराधीन के पश्चात निलबंन काल में आदेशों की अनुपालना में सीसीबी शाखा सांचौर में उपस्थिती देने के बावजुद जीवन यापन के लिए किसी तरह का निलंबन भत्ता नहीं मिलने से परिवार का पालन पोषण करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!