Home जयपुर सिवाना विधानसभा क्षेत्र की 50 ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सा संस्थाऐं स्वीकृत – पशुपालन मंत्री

सिवाना विधानसभा क्षेत्र की 50 ग्राम पंचायतों में पशु चिकित्सा संस्थाऐं स्वीकृत – पशुपालन मंत्री

जयपुर, 15 जुलाई। पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिवाना में वर्तमान में 50 ग्राम पंचायत मुख्यामलयों पर पशु चिकित्सा संस्थायें स्वीकृत हैं।
पशुपालन मंत्री प्रश्नकाल में विधायक श्री हमीरसिंह भायल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि  वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र सिवाना में कुल 87 ग्राम पंचायतों में से 50 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पशु चिकित्सा संस्था स्वीकृत हैं तथा 37 ग्राम पंचायतें पशु चिकित्सा संस्था विहीन हैं। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा संस्थायें आवश्यकता एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्ध्ता अनुसार खोली व स्वीकृत की जाती है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिवाना की पशु चिकित्सा संस्थाओं के राजकीय भवन निर्माण एवं रिक्त पदों को भरने के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!