सहकारिता सेवा के अधिकारियों का तबादला

तबादले – फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 12 जनवरी I सहकारिता विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। लेकिन जोधपुर खंड की बाड़मेर सीसीबी में “अंगद के पैर की तरह वर्षों से जमे” अधिशासी अधिकारी का जारी हुई तबादला सूची में नाम नहीं होने से सहकारी साख आंदोलन से जुड़े सुत्रो में सरकार के खिलाफ आक्रोश के स्वर सुनाई दे रहे है। हालांकि सहकारिता विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर सहकारिता सेवा के 16 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन किया हैं। सहकारिता विभाग संयुक्त शासन सचिव नारायणसिंह (Cooperative Department Joint Government Secretary Narayan Singh) की ओर से जारी आदेशों के अनुसार श्रीमति शिल्पी पांडे को अतिरिक्त रजिस्ट्रार द्वितीय, मुख्यालय जयपुर, श्रीमति पूनम भार्गव को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अजमेर, रविन्द्र पुरोहित को अतिरिक्त रजिस्ट्रार (अपील्स) सहकारी समितियां जोधपुर, अमीलाल सहारण को अधिशासी अधिकारी सीसीबी चुरु, दिपक कुक्कड़ को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां गंगानगर, सी.एल बुनकर को उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सवाई माधोपुर, श्रीमति सुमन घनेटवाल को प्रबंधक कॉनफैड जयुपर, श्रीमति अंजु शर्मा, सहायक महाप्रबंधक अपेक्स बैंक जयपुर लगाया गया है।
इसी प्रकार ललित मीणा अधिशासी अधिकारी, सीसीबी डूंगरपुर, सुरेश शर्मा को विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां सिरोही, वासुदेव भाटी को सचिव प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक बीकानेर, राजीव थानवी को सहायक रजिस्ट्रार (प्रशासन) मुख्यालय जयपुर, विनोद कोठारी को विशेष लेखा परीक्षक सहकारी समितियां उदयपुर, श्रीमति सुलोशना मीणा को वसुली अधिकारी प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक जयपुर, शुभम जैन को अधिशासी अधिकारी सीसीबी टोंक, राजेश कुमार जोशी जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ टोंक के पद पर लगाया गया है।
इसके अलावा रमेश चन्द्र शर्मा सहायक रजिस्ट्रार की सेवानिवृत्ती के पश्चात राजीव थानवी पदभार ग्रहण करने वही, सहायक रजिस्ट्रार श्रीमति अभिलाशा पारीक आदेशों की प्रतीक्षा अवधि में अपनी उपस्थिति कार्यालय रजिस्ट्रार सहकारी समितियां प्रधान कार्यालय जयपुर में देने के आदेश जारी किए गए है ।

error: Content is protected !!