सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव का तीन दिवसीय जालोर-सिरोही दौरा प्रस्तावित

सार 

Jaipur : जालोर एवं सिरोही जिले में सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव के दौरे से पूर्व सीसीबी स्तर से की जा रही प्रभावी तैयारियां, शाखाओं एवं सोसायटी कर्मचारियों को रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से अद्यतन रखने से लेकर संभावित कार्यक्रम के लिए तैयार रहने के दिए जा रहें निर्देश

सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव एवं सहकारिता विभाग पंजीयक श्रीमती मंजू राजपाल (File Photo)

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 14 मई | सहकारिता विभाग प्रमुख शासन सचिव एवं सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) श्रीमती मंजू राजपाल का 15 मई से लेकर 17 मई तक जालोर एवं सिरोही जिले का दौरा प्रस्तावित हैं, इस संबंध मिली जानकारी के अनुसार, 15, 16 एवं 17 मई को सिरोही एवं जालोर केंद्रीय सहकारी बैंक (CCB) प्रधान कार्यालय में बैठक के साथ विभिन्न शाखाओं एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) का निरीक्षण भी प्रस्तावित हैं, वही सिरोही सीसीबी प्रबंध निदेशक ने सहकारिता विभाग पंजीयक (Registrar) की प्रस्तावित बैठक के संबंध में पत्र जारी कर शाखा एवं समिति कार्यालय की पूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ सभी रिकॉर्ड को व्यवस्थित रूप से अद्यतन व प्रस्तुत करने योग्य स्थिति में रखने एवं अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC2025) के अंतर्गत संभावित कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं । हालांकि विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, केन्द्रीय सहकारी बैंकों सहित राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक लि. की एक मुश्त समझौता योजना के बारे में समीक्षा बैठक आहुत करने की जानकारी मिल रही हैं

error: Content is protected !!