सार
Jaipur : 17 से 26 अप्रेल तक जवाहर कला केन्द्र में ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ आयोजित होगा। इसमें देश भर की सहकारी संस्थाएं शुद्ध मसाले, ऑर्गेनिक उत्पाद और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी व बिक्री करेंगी।

विस्तार
जयपुर, 11 अप्रेल। जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रेल तक ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में राजस्थान सहित केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों की सहकारी संस्थाएं शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मसालों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगी। मेले में कुल 150 स्टॉल्स लगाई जाएंगी, जहाँ जीआई टैग उत्पाद, ड्राई फ्रूट्स, ऑर्गेनिक सामान और क्षेत्रीय विशिष्ट मसाले उपलब्ध होंगे। ग्राहकों की सुविधा के लिए यहाँ निशुल्क मोबाइल चक्की, प्रतिदिन लक्की ड्रॉ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। यह मेला महिला समूहों और सहकारी समितियों के उत्पादों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के साथ-साथ जयपुरवासियों को एक ही स्थान पर शुद्ध उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रमुख केंद्र है।


