Home जयपुर फसली ऋण का चुकारा करने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाई

फसली ऋण का चुकारा करने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाई

सार 

Rajasthan : सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने ढाई लाख किसानों के हित में राज्य की उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमति दिया कुमारी को पत्र लिखकर खरीफ ऋण चुकाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 से बढ़ाकर 30 जून 2025 करने उठाई थी मांग

02 1538 e1721539443970

विस्तार 

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 1 अप्रैल | प्रदेश के किसानों को खरीफ फसली ऋण चुकाने के लिए सरकार ने बड़ी राहत देते हुए ऋणों का चुकारा करने की अवधि अब 30 जून, या एक वर्ष जो भी पहले हो कर दी हैं, जबकि पहले यह तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित थी ।

02 1520 e1729943959738
सहकार नेता  सूरजभानसिंह आमेरा

सहकार नेता सूरजभानसिंह आमेरा ने फसली ऋणों का चुकारा करने की तिथि बढ़ाने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का आभार व्यक्त किया। गौरतलब हैं कि केंद्रीय सहकारी बैकों के अधीन संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को अल्पकालीन ऋण नियमित अवधि के लिए शून्य फीसदी ब्याज से वितरण किया जाता हैं, वर्ष 2024 के खरीफ फसल बुवाई के लिए करीब 12 हजार करोड़ रुपए का फसली ऋण वितरित किया गया था। इस ऋण को चुकाने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून, या एक वर्ष जो भी पहले हो किया गया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!