Home जयपुर 2047 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के लिए पैक्स स्तर पर लगेंगे विशेष कैंप

2047 करोड़ रुपये की बकाया वसूली के लिए पैक्स स्तर पर लगेंगे विशेष कैंप

सार 

Jaipur : राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) 23 फरवरी से 7 मार्च तक विशेष कैंप लगाकर 2047 करोड़ रुपये के बकाया फसली ऋणों की वसूली करेगा। मिशन मोड पर संचालित इस अभियान का उद्देश्य किसानों को पुनः ऋण साख संरचना जोड़ना है

File Photo

विस्तार 

जयपुर। डिजिटल डेस्क | 20 फरवरी | अल्पकालीन फसली ऋणों की वसूली के लिए राजस्थान राज्य सहकारी बैंक (RSCB) ने प्रदेश के सभी केंद्रीय सहकारी बैंकों (CCBs) को 23 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (CBS) रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में लगभग 2047 करोड़ रुपये की अल्पकालीन फसली ऋण (ST Loan) राशि बकाया (Overdue) चल रही है, जिसे लेकर RSCB ने चिंता जताई है। साथ ही, अब RSCB प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह चूंडावत द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि पूर्व में कई बार समीक्षा बैठकों और पत्रों के माध्यम से निर्देश देने के बावजूद वसूली की प्रगति संतोषजनक नहीं रही है। अब इस वसूली कार्यक्रम को ’मिशन मोड’ पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सभी बैंकों को अपने क्षेत्र के अवधिपार ऋणी किसानों की सूची तैयार कर उसे शाखावार और पैक्स स्तर पर विभाजित करने को कहा गया है। वसूली प्रक्रिया की निगरानी के लिए शाखावार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैंक का मुख्य उद्देश्य न केवल अवधिपार राशि की वसूली करना है, बल्कि किसानों को पुनः साख संरचना (क्रेडिट नेटवर्क) से जोड़कर उन्हें नई ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!