
जयपुर । डिजिटल डेस्क | 16 दिसम्बर | प्रदेश में ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Pacs) एवं वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (Lamps) में कार्यरत कर्मचारियों को प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले राजस्थान बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी कर्मचारी यूनियन जयपुर (RMCSEU) ने राज्य सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक का एक साल पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं, यह शुभकामनाएं यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष हनुमानसिंह राजावत ने दी हैं,

उन्होने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह विशेष दिन सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार जी दक लिए खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और आपके द्वारा सहकारी आंदोलन के त्रि-स्तरीय सहकारी ढांचे में समस्त प्रयासों में निरंतर सफलता लाएगा एवं आपके नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचा कर उन्हे लाभांवित करने के लिए सहकारिता आंदोलन की सबसे छोटी एवं मजबूत इकाई ग्राम सेवा सहकारी समितियों सतत प्रयासरत रहेंगी ।


