31 को होगी रजिस्ट्रार की अध्यक्षता में ऑडिट प्रगति की समीक्षा बैठक

File Photo

जयपुर । डिजिटल डेस्क | 20 जुलाई | प्रदेश में रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर की अध्यक्षता में 31 जुलाई को सांय 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑडिट प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, इस संबंध में संयुक्त मुख्य अंकेक्षण (जनरल) भंवरसिंह बाजिया ने समस्त क्षेत्रिय अंकेक्षण अधिकारी एवं विशेष लेखा परीक्षक को आदेश जारी कर, समीक्षा बैठक में सभी आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करने के, साथ ही, बैठक एजेंडे में वर्णित बिन्दुओं की अद्यतन प्रगति सूचना बिन्दुवार क्षेत्रीय अंकेक्षण अधिकारी को 29 जुलाई तक भिजवाने के निर्देश दिए हैं। वही, आयोजित बैठक में एजेंडे अनुसार, NET DCT से शेष पैक्स की ऑडिट, सम्पूर्ण पैक्स की ऑडिट, चालू वर्ष की समितियों की ऑडिट, गत वर्ष की ऑडिट से शेष (बैकलॉग) समितियों की ऑडिट, ऑडिट फीस वसूली, समितियों में ऑडिटर नियुक्ति की समीक्षा होगी ।

error: Content is protected !!