Home जयपुर प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्रीमती श्रेया गुहा नैफ्सकॉब की निदेशक निर्वाचित

प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्रीमती श्रेया गुहा नैफ्सकॉब की निदेशक निर्वाचित

प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्रीमती श्रेया गुहा – फाइल फोटो 

जयपुर, 11 अक्टूबर। प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्रीमती श्रेया गुहा को नेशनल फैडरेशन ऑफ स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (नैफ्सकॉब) का निदेशक निर्वाचित किया गया है। आईजोल, मिजोरम में सम्पन्न आमसभा में संचालक मण्डल के रिक्त पदों के लिए चुनाव में श्रीमती श्रेया गुहा, सहकारिता एवं प्रशासक, दि राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सर्वसम्मति से संचालक (निदेशक) निर्वाचित की गई हैं। नैफ्सकॉब देश के सभी राज्यों के शीर्ष सहकारी बैंकों के प्रबंधन का राष्ट्रीय फोरम है।नैफ्सकॉब देश के ग्रामीण सहकारी बैंकों से संबंधित विषयों को नाबार्ड़, भारतीय रिजर्व बैंक एवं भारत सरकार के ध्यान में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। श्रीमती श्रेया गुहा के निदेशक पद पर निर्वाचित होने से राज्य के सहकारी बैंकों का समुचित प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर हो सकेगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!