
जयपुर । डिजिटल डेस्क | 14 मार्च | प्रदेशभर के 11 जिलों की 18 ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Village Service Cooperative Societies) में 100 मैट्रिक टन की क्षमता वाले नवीन गोदाम निर्मित होगे, इसके लिए सहकारिता विभाग (Cooperative Department) के पंजीयक कार्यालय (Registrar office) ने एक प्रशासनिक स्वीकृति जारी की, यह स्वीकृति बजट घोषणा 2023-24 के बिन्दु संख्या 175(1) के क्रम में जारी की गई है। जिसके तहत गोदाम विहीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यालय एवं गोदाम निर्माण के लिए विभाग द्वारा 12 लाख रुपए की राशि दी जाएगी । जो शत-प्रतिशत अनुदान के रुप में होगी ।
सहकारिता विभाग के पंजीयक कार्यालय की ओर से जारी प्रशासनिक स्वीकृति के मुताबिक, जयुपर जिले की पंवालिया, सवाईमाधोसिंहपुरा, शिवसिंहपुरा, खातोलाई, टोंक जिले की जोधपुरिया, ललवाड़ी, जैसलमेर की जैमला, उदयपुर की ढुढिया, राजसमंद की पीपली, करौली की बालोती, कोटा की अमृत कुआ, चितौड़गढ़ की करसाना, नौगावा, भीलवाड़ा की कुराड़िया, आसीन्द, हनुमानगढ़ की अमरपुरा राठान, झालावाड़ की आंकखेड़ी, अलावा ग्राम सेवा सहकारी समिति में गोदाम निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।


